FAQ's

Q. आईना (AINA- All India Networker's Association) क्या है?
A. यह भारत में काम करने वाले डायरेक्ट सैलर्स का एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो नेटवर्करों के हितों की रक्षा हेतु सदैव समर्पित है|

Q. आईना का गठन क्यों किया गया?
A. भारत में डायरेक्ट सैलिंग बिज़नेस एक संकरण के दौर से गुज़र रहा है| डायरेक्ट सैलिंग की परिभाषा पाने में एक दशक से ज्यादा का समय लगा है| लेकिन डायरेक्ट सैलिंग में काम कर रहे डायरेक्ट सेलर्स के लिए कोई कानून या नियामक संस्था नहीं थी| आईना की उपस्तिथि में डायरेक्ट सेलर्स के हित, मान-सम्मान, समाजिक नज़रियाँ उनके प्रति सकारात्मक बने उसके लिए कार्य करने हेतु इसका गठन किया गया है|

Q. आईना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. एस्सोसिएशन का मुख्य उद्देश्य डायरेक्ट सैलिंग डिस्ट्रीब्यूटर्स (DSD) के अधिकारों की रक्षा करना और विभिन्न गवर्निंग एजेंसिओं और सरकारी विभागों में उनका प्रतिनिधित्व करना है|

Q. आईना का कामकाज या प्रशासनिक मॉड्यूल क्या है?
A. आईना एक गैर सरकारी व् गैर लाभकारी संस्था है जिसपर आईना के संस्थापक का नियंत्रण है| आइना डायरेक्ट सैलिंग डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं प्रशासन के बीच सही तालमेल के लिए एक पुल का काम करेगा| आईना राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर अपने पंजीकृत सदस्यों में से ही अहम पदों पर नियुक्ति करेगी ताकि निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक तालमेल बनाकर प्रशासन कि सहायता से एक आम डिस्ट्रीब्यूटर्स के हित के लिए कार्य किया जा सके|

Q. कार्यकारी निकाय का गठन कौन करता है?
A. आईना के कार्यकारी निकाय का गठन आईना के संस्थापक सदस्यों द्वारा किया जाता है|

Q. डायरेक्ट सैलिंग डिस्ट्रीब्यूटर को एसोसिएशन में क्यों शामिल चाहिए?
A. यह फ़ोरम आईना के पंजीकृत सदस्यों का आधिकारिक प्रतिनिधित्व है| आईना के सदस्य के रूप में हर DSD अपने पेशेवर अधिकारों की सुरक्षा पाने के लिए, समय समय पर आईना द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की परामर्श और सेवाओं का लाभ उठाने का हक़दार है| साथ ही इस संगठन को सरकार और अन्य वैधानिक प्राधिकरणों को उद्योग की ताकत दिखाने के लिए आवश्यक है| इसीलिए एसोसिएशन में शामिल होना DSD के हित में है|

Q. आईना का सदस्य बनने के लिए क्या आवश्यकताएँ है?
A. भारत में कार्य कर रही किसी भी MLM / डायरेक्ट सैलिंग इंडस्ट्री में कार्य कर रहा कोई भी व्यक्ति आईना की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पंजीकरण फार्म भरकर और निर्धारित सदस्य्ता शुल्क का भुगतान करके आईना का सदस्य बन सकता है|

Q. क्या एक DSD को ईमेल या मोबाइल नंबर प्रदान करना जरुरी है?
A. एक पंजीकृत DSD पंजीकरण प्रक्रिया के लिए बहुत सीमित जानकारी प्रस्तुत करेगा| आईना द्वारा किये जाने वाले किसी भी संचार / प्रसारण / जानकारी आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल पर ही भेजी जायेगी|

Q. सदस्य्ता हस्तांतरित या वापसी योग्य है?
A. एक बार पंजीकृत होने के बाद इसे रद्द या स्थान्तरित नहीं किया जा सकता है|

Q. सदस्य्ता का कार्यकाल क्या है?
A. पंजीकरण सदस्य्ता का कार्यकाल आजीवन है|

Q. क्या मुझे आईना का सदस्य बनने के लिए अपनी कंपनी की मंजूरी की आवश्यकता है?
A. आईना का सदस्य बनने के लिए आपको किसी कंपनी की मंजूरी की कोई आवश्यकता नहीं है|

Q. क्या मेरी जानकारी सुरक्षित है? क्या इसे किसी के साथ साँझा किया जाएगा?
A. आपकी जानकारी आईना के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है और किसी को भी नहीं दुरुपयोग से बचने के लिए किसी को भी नहीं दिया जाएगा|

Q. क्या सदस्यता शुल्क के बाद किसी प्रकार का लाभ है?
A. आईना एक मजबूत संगठन है जो DSD की आजीविका की सेवा और उनके हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबंद है|